Saturday, November 15, 2008
झेलम छात्रावास
मैं झेलम छातरावास का वासी हूँ। झेलम छातरावास जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के उत्तराखंड में आता है। इस छातरावास के समीप गंगा , सुत्लुज छात्रावास तथा यमुना छात्रावास आता है। झेलम छात्रावास की स्थापना ८० के दसक मे हुई थी। इस छात्रावास मे पहले छात्र और छात्राएं दोनों रहते थे। पूर्वी भाग मे छात्र और पश्चिमी भाग मे छात्राएं रहती थी। लेकिन अब यहाँ केवल छात्र ही रहते हैं। इस छात्रावास मे स्नातक से लेकर पी एच डी तक के छात्र रहते है। इस छात्रावास में चार वार्डेन है- माधव गोविन्द, पी सुब्बा राव अमित प्रकाश , स्वागत बिधुरी है। यहाँ करीब३५० छात्र रहते है। यह छात्रावास जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय का सबसे पुराना छात्रावास है। यहाँ मुख्यता वरिष्ट छात्र ही रहते है जिस कारण यहाँ छात्रों मे बढ़िया तालमेल रहता है। इस छात्रवस् के सामने झेलम लॉन है जहाँ चाट सम्मेलन , फ़ूड फेस्टिवल तथा चुनाव सम्बंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। ऐसा माना जाता है की झेलम छात्रवस् का खाना पुरे जे एन यु मे सबसे अच्छा है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment